Tahelka news
भगवानपुर 29 जनवरी 2026 को “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र/ विकास खंड भगवानपुर की न्याय पंचायत चूड़ियाला मोहनपुर के सी. एम. डी. इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी देवेंद्र नेगी ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देशराज कर्णवाल उपाध्यक्ष, (राज्यमंत्री स्तर) समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति* ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत सैकड़ों क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 79 समस्याएं दर्ज कराई गईं। पानी की टंकी, आधार कार्ड, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत विभाग के बिल, जलभराव, चकरोड़, साफ-सफाई तथा राजस्व भूमि से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं।
इनमें से लगभग 56 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण उपजिलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा किया गया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु उन्हें संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।
शिविर में राज्यमंत्री स्तर शोभाराम प्रजापति, श्यामबीर सैनी, अजीत चौधरी, सुनील सैनी, अध्यक्ष जिला पंचायत किरण चौधरी, जिला मंत्री मधुप त्यागी, मण्डल अध्यक्ष विराट गोयल व संदीप रघुवंशी जी, समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं सैकड़ो-सैकड़ो की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार में पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, 3.36 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने भरी हुंकार, कहा- हमारे बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही पर डीएम सख्त, विभागों से मांगी कार्यवाही रिपोर्ट