तहलका न्यूज
झबरेड़ा, यमुनानगर में रहने वाले झबरेड़ा परिवार के बाइक सवार पति पत्नी और 4 वर्षीय बेटे को को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे पति-पत्नी और 4 वर्षीय बेटा की मौके पर ही मौत हो गई।
सड़क हादसे का शिकार हंसता खेलता परिवार
जानकारी के अनुसार है हरिद्वार के झबरेड़ा का रहने वाला सचिन अपने परिवार के साथ काफी दिनों से यमुनानगर के चिट्ठा मंदिर के पास रहकर कपड़े का व्यापार करता था बताया जाता है कि सचिन अपनी पत्नी और बेटे के साथ काम निपटाकर अपने घर वापस लौट रहा था जैसे ही वह कुरुक्षेत्र सहारनपुर मार्ग पांसरा रेल फाटक के पास पहुंचा तो वहां पर डंपर ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे सचिन 29, पत्नी नेहा 27 और 4 वर्षीय बेटा नोनू की मौके पूरी मौत हो गई। मौका देखकर डंपर चालक तीनों को कुचलकर फरार हो गया।
चिकित्सकों ने बताया कि महिला 5 माह की गर्भवती थी। बताया जाता है इस परिवार की एक बेटी और भी है जो हरिद्वार में अपनी दादी के पास रहती है जब इस भयानक घटना की सूचना झबरेड़ा पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया।

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं