Tahelka news

www.tahelkanews.com

शिक्षाविद एवं हिंदी साहित्यकार डॉ रजनीश सैनी ने विदाई समारोह में बच्चों को दिया बौद्धिक संदेश।भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना अनिवार्य,,डॉक्टर रजनीश

Spread the love

Tahelka news

भगवानपुर विधानसभा के ग्राम छाँगामजरी में राणा प्रताप पब्लिक जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विदाई समारोह में कक्षा 9 के छात्र एवं छात्राओं द्वारा कक्षा 10 के छात्र एवं छात्राओं को सम्मान पूर्वक विदाई देते हुए शुभकामनाएं दी l माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

विदाई समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी,शिक्षाविद एवं हिंदी साहित्यकार डॉ रजनीश सैनी का विद्यालय प्रबंधक प्रदीप सैनी  फूल मालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया l शिक्षाविद डॉ रजनीश सैनी ने बौद्धिक संदेश देते हुए बताया कि सभी छात्र एवं छात्राओं को अनुशासन एवं लग्नशीलता के साथ अपने लक्ष्य को निर्धारित करना चाहिए। यदि आप अपने लक्ष्य को निर्धारित करोगे तो अपने भविष्य को उज्जवल बनाने में आपको कोई नहीं रोक सकता।उन्होंने यह संदेश देते हुए कहा कि आधुनिक जीवन में आप नशे एवं सामाजिक कुरीतियों से दूर करने का प्रयास कर अपना उज्जवल भविष्य बनाकर राष्ट्र निर्माण मे योगदान दे सकते हैं। गणित,विज्ञान,कंप्यूटर आदि विषयों के साथ-साथ हमें अपने देश के इतिहास में रुचि लेने का प्रयास करना चाहिए l जीवन में सफल होने के लिए माता-पिता,इष्टजनों और महापुरुषों का सदैव आदर करना चाहिए कार्यक्रम का  संचालन राजेश कुमार ने किया विद्यालय प्रधानाचार्य रुणा सैनी ने विदाई समारोह में पहुंचने पर डॉ रजनीश सैनी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आप सदैव शिक्षा,खेलकूद एवं सामाजिक क्षेत्र में बच्चों का भविष्य बनाने का कार्य बहुत ही कुशलता पूर्वक कर रहे है ,कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शोपिंदर,अंकित सैनी,रजत सैनी, सोनिया, नेहा सैनी, नीशू, निशा शर्मा, शिवानी, पूजा,एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

About The Author