तहलका न्यूज
बहादराबाद..नाबालिक लड़की का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने राजस्थान के कठपुतली से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाबालिक को सकुशल बरामद किया तथा लिखा पढ़ी कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया बीते 2 फरवरी को भी बहादराबाद पुलिस दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है
जानकारी देते हुए बहादराबाद थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया
मनोज कुमार निवासी बहादराबाद ने 20.01.2026 को थाना में तहरीर देकर अंकित कराया था कि उसकी नाबालिक पुत्री उम्र-14 वर्ष को संजय पुत्र रूपनारायण निवासी ग्राम श्यामलाल पुरवा जिला सीतापुर ने अपहरण कर लिया है।तहरीर के आधार पर बहादराबाद पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया तथा टीम गठित कर नाबालिक युवती का अपहरण करने वाले आरोपी को बहादराबाद पुलिस में सर्विलेंस तथा
सी०आई०यू० हरिद्वार की सहायता से आरोपी संजय को नीमराना जिला कोटपुतली बहरोड राजस्थान से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से अपह्ता को सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की हे। जानकारी हो कि इससे पहले भी 2 फरवरी को 17 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बहादराबाद पुलिसन ने सलेमपुर से गिरफ्तार किया था।
पुलिस टीम
01. उ०नि० अमित नौटियाल चौकी प्रभारी कस्बा
02. म०उ०नि० ज्योति नेगी
03. का० बलवंत सिंह
04. का० नितुल यादव
05. कानि० वसीम-CIU हरिद्वार

More Stories
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा नगर का विकास.. किरण चौधरी
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा झबरेड़ा का विकास..किरण चौधरी
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा