तहलका न्यूज
मंगलौर ..मंगलोर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह भडाना ने कस्बा मंगलौर के वार्ड नंबर एक वार्ड वाशियो को बड़ी सौगात दी है उन्होंने वार्ड के अंदर विकास कार्य करने के लिए₹7
लाख की घोषणा की है। करतार सिंह भडाना ने कहा कि वार्ड वासी एक कमेटी बना कर जो भी वार्ड के अंदर कार्य अटका पड़ा हो उसके लिए मैं₹7 लाख रुपया कमेटी को दूंगा।
उन्होंने बताया कि मेरा मकसद सिर्फ जनता की सेवा करना है और मंगलौर वाशियो के कर्ज को चुकाना है भड़ाना ने बताया कि जब तक मैं मंगलौर विधानसभा वासियों का कर्ज नहीं चुका देता तब तक में यहां से जाने वाला नहीं हूं उन्होंने बताया कि ईश्वर जो करता है अच्छा ही करता है पिछले चुनाव में यदि मेरी जीत हो जाती तो मैं सिर्फ ढ़ाई साल ही विधानसभा वासियों की सेवा कर पाता लेकिन अब 7 साल विधानसभा वासियों की सेवा कर कर्ज उतरूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने अपना घर भी मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में बना लिया है अपने भाषण के दौरान कहा कि अजमेर जाने के लिए हम हर हफ्ते एक बस भेजा करेंगे जिसमें अजमेर शरीफ जाने के लिए खाना पीना और किराया हमारी तरफ से रहेगा। उन्होंने कहा कि जो काम मगलोर के अंदर पिछले 25 वर्षों से नहीं हुआ वह मैं जनता के आशीर्वाद से 5 साल के अंदर करके दिखाऊंगा। स्वागत कार्यक्रम में बैठी जनता ने हाथ उठाकर करतार सिंह भडाना को सहयोग करने का आश्वासन दिया। पूर्व प्रत्याशी भड़ाना ने भी जनता से अपने पक्ष में वोट करने के अपील की हे।

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं