Tahelka news

www.tahelkanews.com

बिनारसी घटना.. हिंसा में हुई दो लोगों की हत्या को लेकर 11 मुलजिम गिरफ्तार.. क्या थे हत्या के कारण भगवानपुर पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

1.फरवरी 2026 थाना भगवानपुर क्षेत्र के बिनारसी में एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुयी हिसां को लेकर दो लोगो की हत्या के मामले मे दोनों पक्षों के 11 मुलजिमों को भगवानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया हे।

 

जानकारी हो कि 1 फरवरी 2026 को रविदास जयंती शोभायात्रा सकुशल संपन्न होने के बाद शाम को समय करीब 5.00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर अभ्युक्त विशाल द्वारा अपने सह अभियुक्तो के साथ मिलकर गाँव के ही युवक आनंद की गोली मरकर ह्त्या कर दी थी. जिसके पश्चात आनंद के परिजनों व उसके परिवार के अन्य लोगों ने आक्रोश में आकर विशाल पक्ष के मांगेराम पुत्र चमनलाल उम्र 55 वर्ष की लाठी डंडों से पीटकर ह्त्या कर डी गयी थी. तथा विशाल पक्ष के लोगों के घरों में आगजनी कर तोडफोड़ कर शान्ति व्यवस्था भंग की गयी थी. जिस पर दोनों पक्षों की तहरीर पर थाना भगवानपुर पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी ने बताया की मृतक मांगेराम के पुत्र जोनी की तहरीर पर मुलजिम 1-अनुज पुत्र चन्द्रपाल 2-टिकू पुत्र समय सिंह, 3-रोहित पुत्र पदम् 4-असकेन्द्र पुत्र रामपाल, 5-अवनेश उर्फ हनुमान पुत्र गिरधारी लाल, 6-मोहित पुत्र मुनेश 7- विकास पुत्र लक्ष्मीचन्द 8-देशराज पुत्र बुद्धु राणा, 9-अशोक पुत्र अतर सिंह 10-रामानन्द पुत्र इलमचन्द 11-बबलेश पुत्र सतपाल, 12-भवानी पुत्र पाले राम, 13-हुस्रलाल पुत्र अतर सिंह, 14-प्रमोद पुत्र शोभाराम 15-अक्षय पुत्र पप्पू 16-सुनील पुत्र पदम 17-भूपेन्द्र पुत्र रामपाल 18-जोनी पुत्र सूरत सिंह अन्य नि०गण बिनारसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।तथा
मृतक आनंद के पिता लक्ष्मीचंद की तहरीर पर आरोपी (1) विशाल पुत्र शेर सिंह (2) हिमांशु पुत्र तराचंद (3) सौरभ पुत्र मनीराम (4) विनीत पुत्र देशपाल (5) निखिल पुत्र टीटू (6) विकसित पुत्र टीटू (7) प्रिंस पुत्र शेर सिंह के खिलाफ भगवानपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.

युवती से संबंधों के शक को लेकर विवाद बना हत्या की वजह..

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में अलग अलग टीमों का गठन किया गया . जिस पर गठित पुलिस टीम   04 फरवरीको अलग अलग स्थानों से दोनों पक्षों के कुल 11 वांछित मुलजिमों को गिरफ्तार किया हे तथा मुलजिमों की निशादेहि से घटना में प्रयुक्त आला क्त्ल अवैध तमंचा मय कारतूस को बरामद किया गया.

ये था हत्या का कारण

अभियुक्त विशाल को शक था की मृतक आनन्द के सम्बन्ध उसकी बहन के साथ है जिस कारण उसने अपने अन्य परिजन व साथियों के साथ मिलकर आनंद की गोली मारकर हत्या कर दी| जिससे आक्रोशित होकर आनंद के पक्ष के आरोपियों द्वारा विशाल के चाचा मांगेराम की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी व विशाल के पक्ष के लोगों के घरों में आगजनी व तोड़ फोड़ कर अन्य को भी घायल किया गया।

गिरफ्तार आरोपी गण
1-हुस्नलाल पुत्र अतर सिंह ,
2-अक्षय पुत्र पप्पू
3- सुनील पुत्र पदम
4-भूपेन्द्र पुत्र रामपाल
5-टिकू पुत्र समय सिंह, उम्र 33 वर्ष
6-रोहित पुत्र पदम् उम्र 29 वर्ष
7-असकेन्द्र पुत्र रामपाल, उम्र 37 वर्ष
8-अवनेश उर्फ हनुमान पुत्र गिरधारी लाल उम्र 38 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम बिनारासी जनपद हरिद्वार

मु अ स 66/2026 में गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गण
(1) विशाल पुत्र शेर सिंह उम्र 21 वर्ष
(2) हिमांशु पुत्र तराचंद उम्र 20 वर्ष
(3) निखिल पुत्र टीटू उम्र 23 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम बिनारासी जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम-
1- सूर्य भूषण नेगी निरीक्षक
2-व0उ0नि0 रमेश सैनी
3-उ0नि0 पुनीत दनोशी
4- उ0नि0 विनय मोहन द्विवेदी
5- उ.नि. सूरत शर्मा
6- उ.नि. बाला राम जोशी व
7-उ.नि. चन्द्र मोहन
8- अ.उ.नि. प्रदीप चौहान
9- अ.उ.नि. अखिलेश
10-कानि0 रविंदर राणा
11-कानि0 संजय
12- का० उबैदुल्ला
13- का- अजय चंदेल
14- का- अमर

About The Author

You may have missed