तहलका न्यूज
झबरेड़ा..पाठल से चाचा पर हमला करने वाले भतीजे को झबरेड़ा पुलिस गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। आरोपी भतीजे ने पारिवारिक रंजिश के चलते चाचा पर पाठल से कई वार किए थे
जानकारी देते हुए झबरेड़ा थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया
05 फरवरी को करीब 11.00 बजे ग्राम शेरपुर खेलमऊ मे पुश्तैनी जमीन को लेकर अभिषेक ने अपने चाचा अनुज पर पुरानी रंजिश को लेकर घर की सीढियों पर चढ़ते समय जान से मारने की नीयत से पाठल द्वारा कई वार किए। जिससे अनुज घायल हो गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की मां ने थाने में झबरेड़ा थाना पहुंचकर तहरीर दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
आरोपी के तलाश में जुटी झबरेड़ा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शेरपुर खेलमउ गेट के करीब सडक से आरोपी भतीजे अभिषेक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की तथा आरोपी की निशानदेही पर गांव के बाहर से घटना मे प्रयोग किया गया पाठल बरामद किया।
पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष अजय शाह
2. उ0नि0 रोहित कुमार
3. हे0कानि0 हरेन्द्र कुमार
4. कानि0 बलदेव

More Stories
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने भरी हुंकार, कहा- हमारे बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही पर डीएम सख्त, विभागों से मांगी कार्यवाही रिपोर्ट
ग्राम लिब्बरहेड़ी में जैविक एवं प्राकृतिक खेती संगोष्ठी आयोजित, करतार सिंह बढ़ाना ने किसानों को किया जागरूक