तहलका न्यूज
इकबालपुर पुलिस चौकी के नजदीक झबरेड़ा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाते समय ग्राहक ठगी का शिकार हो रहे हे देखा जाए तो कई महीने से तेल डालने वाली मशीन की मीटर स्क्रीन धुंधली पड़ी हुई है। जिसकी शिकायत ग्राहकों ने सेल्समैन से की तो वह तू तड़ाक पर उतारू हो जाते हैं बताया जाता है कि इकबालपुर में पुलिस चौकी के पास यह पेट्रोल पंप बहुत पुराना है ग्राहकों के साथ की गई बदतमीजी और तेल को लेकर पहले से चर्चा में बना हुआ है कुछ ग्राहकों ने बताया कि दूर से स्क्रीन पर कुछ दिखाई नहीं देता यदि पास जाकर देखने की कोशिश करते हैं तो सेल्समैन मशीन के पास जाने से मना कर देते हैं मी स्क्रीन को लेकर सेल्समैन मीटर स्क्रीन बदलने की बात कर रहे हैं सेल्समैन का एक कहा था कि वर्ष 2026 लगते ही स्क्रीन मीटर मशीन को चेंज कर दिया जाएगा लेकिन आज तक नहीं बदली गई। इसकी शिकायत संबंधित अधिकारी से की गई है खराब मीटर स्क्रीन का नुकसान तेल डलवाने वाले ग्राहकों को उठाना पड़ रहा है जब इस संबंध में क्षेत्रीय सेल्स ऑफिसर रोहित सिन्हा से ने बात की तो उन्होंने कहा हम शीघ्र ही जांच कर कार्रवाई करेंगे।
पेट्रोल पंप स्वामी का कहना है कि हमने मशीन की कॉम्प्लेड डाली हुई है शीघ्र ही कंपनी अधिकारी मशीन को ठीक कर देंगे उन्होंने ये भी बताया कि जब तक मशीन ठीक नहीं हो जाती हमने सेल्समैन को दूसरी मशीन पर तेल डालने के लिए निर्देशित किया हुआ हे।

More Stories
डीपीएस स्कूल रुड़की में सूर्य प्रताप सिंह सेखों ने किए 90% अंक प्राप्त,माता पिता का सीना हुआ चौड़ा..
बाबा साहब की मूर्ति का आकार बढ़ाने को लेकर आसपा नेता महक सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी को सौंपा ज्ञापन..
डीएवी कॉलेज विवाद पर उत्तराखंड क्रांति दल का आक्रोश, कार्रवाई की मांग, पुलिस को दिया ज्ञापन