
भगवानपुर। ( लियाकत कुरैशी)
भगवानपुर पुलिस ने बहबलपुर से लव्वा गांव की ओर जाने वाले रास्ते से बरामद अज्ञात शव की शिनाख्त ओर घटनाक्रम के खुलासे में सफलता हासिल करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अभियुक्त फरार चल रहे है।
खुलासा
एसपी देहात शेखर सुयाल ने घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि 17 मई को भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्रान्तर्गत बहबलपुर से गांव लव्वा की तरफ जाने वाले रास्ते पर नदी की सरहद पर एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था, जिसको देखने पर प्रथम दृष्टया पीट पीट कर हत्या की गई थी, जिसके शरीर पर कई जगह गम्भीर चोट के निशान थे। मौके पर साक्ष्य एकत्रित करने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, टीम द्वारा साक्ष्य संकलित किये गए ओर शव का पंचायतनामा भरकर मोर्चरी रुडकी भिजवाया गया।
पुलिस ने किया नेटग्रिड पोर्टल को प्रयोग
वहीं एसएसपी हरिद्वार द्वारा अज्ञात शव की पहचान हेतू ग्रह मत्रांलय द्वारा संचालित नेटग्रिड पोर्टल को प्रयोग करने के निर्देश दिये गये थे, मृतक अज्ञात शव की पहचान हेतु मृतक की फोटो को उक्त पोटल पर अपलोड किया गया, तो पोर्टल द्वारा मृतक के चेहरे से मिलते हुये करीब 10 व्यक्तियो की जानकारी दी गयी, जो उ0प्र0 के विभिन्न जनपदों के होने पाये गये, जिस पर अलग अलग टीमें गठित कर मृतक की पहचान हेतु सहारनपुर, देवबन्द, बिजनौर, मुरादाबाद, हिमाचल रवाना की गई।
पुलिस ने मृतक की पहचान कलीम पुत्र मुरादु निवासी ग्राम बचीटी थाना देववंद जनपद सहारनपुर उ0प्र0 के रूप में हुयी, जिसके उपरान्त एक पुलिस टीम को मय मृतक की फोटो लेकर मृतक के निवास ग्राम बचीटी थाना देववंद जनपद सहारनपुर उ0प्र0 भेजा गया, जहां पर मृतक के चाचा दिलशाद पुत्र खुर्शीद द्वारा पहचान कर मृतक को अपने भतीजा कलीम पुत्र मुरादु उम्र 23 वर्ष बताया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में 18 मई को संबंधित धाराओं में अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुये घटना के खुलासे निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। एसपी देहात ने बताया कि भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक द्वारा घटना का अनावरण करने के लिये 06 टीमें गठित की गईं, जिनके द्वारा मौके पर जाकर मुखबिर तंत्र पुख्ता कर स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई गई, तो ज्ञात हुआ की घटना वाले दिन देर रात्रि एक अज्ञात काली क्रेटा कार देखी गई थी, जिस पर गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे लगभग 120 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया व जैल में निरूद्व अपराधियो से पूछताछ की गई तथा उक्त क्रेटा कार का न0 यू0के0-07-एचसी-8272 होना पाई गयी, जो हर्ष के नाम पर पंजीकृत मिली, छानबीन करने पर तथ्य प्रकाश में आया की मृतक कलीम व उसका भाई कामिल, जो सलेमपुर में किराये पर रह रहे थे, काम की तलाश में भगवानपुर की तरफ आये थे, जहां रात को किसी होटल में खाने की तलाश कर रहे थे, इस दौरान उन्हे धरोहर होटल खुला मिला, ये दोनो होटल में खाना खाने चले गये, लेकिन किसी बात को लेकर होटल संचालक व उसके साथियों का मृतक व उसके भाई से झगडा हो गया, जिस पर मृतक का भाई वहा से जान बचाकर भाग गया तथा मृतक को उक्त व्यक्तियो द्वारा पीट पीट कर उसे ग्राम लाव्वा के नदी किनारे फेक दिया,
जिसके उपरान्त उक्त घटना में शामिल सौरभ चौहान (बीटेक), अंकित कुमार ग्रेजुएट, हर्ष पॉलिटेक्निक, अनमोल सैनी बीए, विशाल सैनी बी फार्मा को गिरफ्तार किया गया, जिनके बिरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
क्या था पीटने का कारण
पूछताछ में अभियुक्त हर्ष पुत्र प्रवीन निवासी ग्राम खुब्बनपुर ने बताया कि मैं उपरोक्त पते का निवासी हूं। मैने अंकित चौहान निवासी खुब्बनपुर के साथ भगवानपुर में होटल धरोहर लीज पर लिया है, जिसको मेरे व अंकित के अलावा मेरा भाई अर्पित व अंकित का भाई ऋषि भी चलाता है। 16 को रात्रि में मैं अपनी पत्नी को अपने दोस्त अनमोल की काले रंग की स्कार्पियो, जिसका नम्बर यू0के0-17-ए0बी0-2371 से छोड़ने उसके मायके सीतापुर थाना ज्वालापुर गया था। मेरी हुंडई क्रेटा कार जिसका नम्बर यू0के0 07-एचसी-8272 अनमोल के पास थी। देर रात्रि लगभग 11 से 12 बजे के आस पास मेरा भाई अर्पित, जो कि उस समय होटल धरोहर में मौजूद था, ने मुझे काल करके बताया कि होटल में हमने 02 लडके पकड़ रखे हैं। आप होटल पर आ जाओ। मैं अपनी पत्नी को मायके छोड़कर सीतापुर से धनौरी होता हुआ होटल धरोहर भगवानपुर पहुंचा। वहां पर मेरा भाई अर्पित, ऋषि, सौरव चौहान, अनमोल, विशाल, अंकित मौजूद थे। इन्होने दो लड़को को अपने पास खड़ा कर रखा था। जिसके बारे में इन्होंने बताया कि दोनो लड़के होटल मे हमसे बत्तमीजी कर रहे थे। हमने दोनों को पकड़ लिया था, एक ने अपना नाम कलीम व दूसरे ने अपना नाम कामिल बताया, फिर हम सब लोगो ने उन दोनो लडको से पूछताछ शुरू की और उनको डण्डो लातो मुक्को से मारना शुरू कर दिया, तभी मौके का फायदा उठाकर उनमे से एक लडका रुड़की तरफ भाग गया तथा कलीम नाम का लडका वही रह गया, हमे और गुस्सा आ गया, फिर हम सब लोगो ने कलीम को फिर से पीटा और वो जोर जोर से चिल्लाने लगा, तो हमे और गुस्सा आ गया, फिर हम उसे होटल से बाहर ले गये और हमने कलीम को फिर बाहर भी पीटा, उसके हाथ पैर ठण्डे हो गये थे, फिर हम लोग उसे उठाकर बेसमेन्ट में लेकर गये और वहां हमने उसके ऊपर पानी डाला ओर चैक किया, तो उसकी सांस बन्द हो चुकी थी। अगर कलीम का भाई न भागता, तो वो भी मरता, फिर हम लोग कलीम को बेसमेन्ट से बाहर लेकर आये और हमने आनन-फानन में कलीम की बाडी को मेरी क्रेटा गाड़ी की डिग्गी में रख दिया तथा मैं विशाल और अंकित उसी गाड़ी में बैठकर बॉडी को छिपाने के लिए वहां से लव्वा गांव होते हुए खेतों से निकल कर नदी के पास पहुंचे तथा बॉडी को कार की डिग्गी से निकालकर वहीं फेंक दिया। इसके बाद हम तीनों मेरी कार से ग्राम बहबलपुर होते हुए डाडा पट्टी हसनपुर मदनपुर से मण्डावर हाई-वे पर आये और देहरादून की ओर चले गये। पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त आलाक्तल डण्डा, मृतक का मोबाइल, क्रेटा कार, जिसकी डिग्गी में मृतक कलीम के शव को छिपाकर ले गये थे, को बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
सौरभ चौहान पुत्र संजय कुमार नि0 खुब्बनपुर थाना भगावनपुर, अंकित कुमार पुत्र संतोष कुमार नि0 खुब्बनपुर, हर्ष पुत्र प्रवीण चौहान नि0 खुब्बनपुर, अनमोल सैनी पुत्र भीशम सैनी नि0 सलेमपुर राजपुताना, विशाल सैनी पुत्र राजेश सैनी नि0 सोना सईद माजरा थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर शामिल रहे।
पुलिस टीम में शामिल
रितेश शाह प्र0नि0 भगवानपुर, व0उ0नि0 रमेश कुमार सैनी, उ0नि0 सुनील पन्त, उ0नि0 पुनीत दनोषी, उ0नि0 आशीष नेगी, उ0नि0 नीरज रावत, अ0उ0नि प्रदीप चौहान, है0का0 गीतम, का0 उबैद उल्ला, संजय कुमार, संजय नेगी, रविन्द्र राणा, राहुल कुमार, विनय थपलियाल, वसीम, महिपाल व रविन्द्र खत्री सीआईयू रुड़की शामिल रहे।

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं