तहलका न्यूज
रुड़की..हजारों किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के रहने वाले मंदबुद्धि बालक को रुड़की जीआरपी ने उसके माता-पिता को सौंपकर वाहवाही लूटी, जानकारी देते हुए हेड कांस्टेबल जीआरपी जाहुल हसन मिर्जा ने बताया कि जीआरपी रुड़की को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन रुड़की प्लेटफार्म नंबर 01 पर एक बालक बैठा है जो मंदबुद्धि प्रतीत हो रहा है प्लेटफॉर्म ड्यूटी के द्वारा उक्त बालक को चौकी जीआरपी रुड़की में लाकर बिठाया गया जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष हैं जो अपना नाम पता बताने में असमर्थ है बहुत मशक्कत के बाद परिजनों से संपर्क किया गया परिजनों (माता-पिता) द्वारा लड़के का नाम-सन्नी चव्हाण पुत्र भाग्य मोहब्बत चव्हाण R/o राममंदिर जावल जमावड़े पोस्ट- टीटाने जिला-दूल्हे महाराष्ट्र, जब परिजनों द्वारा बताया गया कि उनका बालक करनाल हरियाणा मेलें में बिछड़ गया था जिसकी तलाश पिछले 4-5 दिनो से कर रहे थे जिस संबंध में परिजनों को चौकी जीआरपी रुड़की बुलाया गया व उक्त बालक को परिजनों को स:कुशल सुपुर्द किया गया। परिजनों बिछड़े हुए अपने बेटे को सकुशल पाकर जीआरपी पुलिस रुड़की का दिल से धन्यवाद किया गया
*पुलिस टीम में शामिल
चौकी प्रभारी -adsi सुशील कुमार तिवारी
1-adsi गिरीश चंद्र उनियाल
2- कांस्टेबल- चंद्रकिरण
2- कांस्टेबल- जाहुल हसन मिर्ज़ा
3- कांस्टेबल- आशीष कुमार
4- कांस्टेबल अजय कुमार

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं