मिशन 2027: झबरेड़ा विधानसभा में भाजपा से टिकट को लेकर अब तक 5 दावेदार हुए सक्रिय..
झबरेड़ा विधानसभा में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा से टिकट पाने की दौड़ में 5 दिग्गज नेता मैदान में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचकर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिशें कर रहे हे
।
देशराज कर्णवाल पूर्व विधायक झबरेड़ा,?
पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल लगातार शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। उनके शिविरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, जिससे उनकी सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।

जितेंद्र (गगन)भागमल जिला पंचायत सदस्य
पूर्व प्रमुख नारसन व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र गगन लगातार काफी समय से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं।
लक्सर ब्लॉक के वर्तमान प्रमुख
हर्ष कुमार दौलत प्रमुख ब्लॉक लक्सर..
हर्ष कुमार दौलत भी पिछले दो माह से झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। गांव-गांव जाकर जनता के बीच उपस्थिति दर्ज कराते हुए वे खुद को मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित करने में जुटे हैं।

राजपाल बेलडा वरिष्ठ नेता
इसके अलावा राजपाल बेलड़ा भी टिकट की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं। राजपाल बेलड़ा दो बार कांग्रेस और एक बार भाजपा से चुनाव लड़ चुके हैं, जिससे उन्हें क्षेत्रीय राजनीति का लंबा अनुभव प्राप्त हे।
।
रजनीश कुमार पुत्र जगपाल( पूर्व सांसद )
राजनीतिक गलियारों में पूर्व सांसद जगपाल सिंह के पुत्र रजनीश कुमार का नाम भी चर्चा में है। 
आदित्य बृजवाल पूर्व चेयरमैन गुडमंडी मंगलौर,..
पूर्व विधायक हरिदास के पुत्र आदित्य बृजवाल भी सक्रिय नजर आ रहे हैं।
जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, झबरेड़ा विधानसभा में भाजपा टिकट को लेकर प्रतिस्पर्धा और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

More Stories
सीवर टैंकर ट्रैक्टरों पर जल संस्थान हुआ सख्त, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चल पाएंगे सीवर टैंकर
लापरवाही ,,10वर्षीय भाई ने डाला इंस्टाग्राम पर कुर्बानी का वीडियो, बड़ा भाई गिरफ्तार , वायरल करने वाले दो अन्य युवक भी चढ़े पुलिस के हत्थे
कुर्बानी के जानवर की फैली गंदगी को लेकर दो पक्ष भिड़े..बीच बचाव में आये पुलिसकर्मी के नाक पर लगी गहरी चोट ..