इंस्टाग्राम पर कुर्बानी का वीडियो डालना पड़ा भारी, पुलिस ने 2 और युवकों को किया गिरफ्तार
भगवानपुर, हरिद्वार।
कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कुर्बानी का वीडियो वायरल करना युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 29 मई 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा जानवर को काटते हुए वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। वीडियो पर लगातार प्रतिक्रियाएं आने से क्षेत्र का माहौल खराब होने की आशंका जताई जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भगवानपुर पुलिस ने युवकों के खिलाफ तत्काल कारवाही की।
भगवानपुर पुलिस ने मात्र एक घंटे के भीतर वीडियो पोस्ट करने वाले युवक की पहचान कर उसे सिकंदरपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम शोएब पुत्र बामन निवासी सिकंदरपुर बताया। उसने बताया कि वह पुताई का कार्य करता है तथा ईद के दिन 29 मई 2026 को उसके घर में पालतू भैंसे की कुर्बानी दी गई थी। उसी दौरान उसका 10 वर्षीय भाई उसकी इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बैठा।
जांच में यह भी सामने आया कि शोएब के साथ सुहैल पुत्र बाबन निवासी सिकंदरपुर भैसवाल तथा वरीस पुत्र नसीम निवासी सिकंदरपुर भैसवाल ने भी उक्त वीडियो को वायरल किया। मामले में पुलिस ने
संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने तत्काल वीडियो हटवाते हुए शुक्रवार को सुहैल और वरीस को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा
मेरठ की दिल दहला देने वाली घटना: मां का हाथ पकड़कर निकला था मासूम… उसे क्या पता था कि वही हाथ उसे मौत के हवाले कर देगा, प्रेमी ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार, मां पर नाले में फेंकने का आरोप
कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 63 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, कई कारोबारियों को नोटिस*