तहलका न्यूज
रुड़की, 4 जून 2026। भूमि की रजिस्ट्री में कथित धोखाधड़ी कर धनराशि प्राप्त करने के मामले में रुड़की पुलिस को एक और सफलता मिली है। कोतवाली रुड़की पुलिस ने मामले के वांछित आरोपी इस्लाम पुत्र अख्तर निवासी मुस्तफाबाद उर्फ पदार्थ, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 19 दिसंबर 2024 को संजीव कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी सराय ज्वालापुर, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार ने रणबीर पुत्र कंवरपाल निवासी पीतपुरा, थाना लक्सर, इस्लाम पुत्र अख्तर निवासी मुस्तफाबाद उर्फ पदार्थ, थाना पथरी तथा अजय उर्फ पिंकू पुत्र राजकुमार निवासी पीतपुरा, थाना लक्सर के विरुद्ध भूमि की रजिस्ट्री में धोखाधड़ी करने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया था।
मामले में आरोपी रणबीर और अजय उर्फ पिंकू को रुड़की पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज चुकी है। शेष आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया था।
गठित पुलिस टीम ने 4 जून 2026 को कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी इस्लाम पुत्र अख्तर को उसके निवास स्थान मुस्तफाबाद उर्फ पदार्थ, थाना पथरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी:
इस्लाम पुत्र अख्तर, निवासी मुस्तफाबाद उर्फ पदार्थ, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी
हेड कांस्टेबल नूर हसन
कांस्टेबल अरविंद, कोतवाली

More Stories
काशीपुर में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने किया गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण, किसानों से गन्ना आपूर्ति बढ़ाने का कियाआह्वान
झबरेड़ा विधानसभा में कांग्रेस से टिकट को लेकर अरविंद प्रधान का नाम चर्चा में, विधायक वीरेंद्र जाति से नाराज दिख रही क्षेत्रीय जनता
करतार सिंह भड़ाना के कैंप कार्यालय नारसन में हुआ “महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक महोत्सव” का आयोजन