मंगलोर विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना के नारसन कैंप कार्यालय में आयोजित “महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक महोत्सव” के अवसर पर पूज्य श्री श्री स्वामी कमलेश गिरि जी महाराज के महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक के एक वर्ष पूर्ण होने का पावन उत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।

इस शुभ अवसर पर करतार सिंह भड़ाना ने विभिन्न क्षेत्रों से पधारे पूज्य संत-महात्माओं का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने संतों के दिव्य प्रवचनों का श्रवण कर आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त की तथा समाज में धर्म, संस्कृति और मानव सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान करतार सिंह भड़ाना ने संतो को उपहार भी दीए और साथ ही साथ कार्यक्रम में पहुंची हजारों की भीड़ को खाना खिलाया।
कार्यक्रम को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना ने कहा पट्टाभिषेक कार्यक्रम को लेकर मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
करतार सिंह भडाना इस आयोजन को आध्यात्मिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

More Stories
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा
मेरठ की दिल दहला देने वाली घटना: मां का हाथ पकड़कर निकला था मासूम… उसे क्या पता था कि वही हाथ उसे मौत के हवाले कर देगा, प्रेमी ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार, मां पर नाले में फेंकने का आरोप
कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 63 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, कई कारोबारियों को नोटिस*