Tahelka news

www.tahelkanews.com

काशीपुर में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने किया गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण, किसानों से गन्ना आपूर्ति बढ़ाने का कियाआह्वान

Spread the love

तहलका न्यूज

काशीपुर, 4 जून। गन्ना विकास परिषद काशीपुर में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बुधवार को तहसील काशीपुर के ग्राम बरखेड़ी एवं गिन्नीखेड़ा में चल रहे गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम बरखेड़ी में गन्ना पर्यवेक्षक राजेश कुमार राजपूत तथा ग्राम गिन्नीखेड़ा में गन्ना पर्यवेक्षक सोमपाल सिंह सर्वेक्षण कार्य करते हुए मिले।
निरीक्षण के दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने संबंधित कार्मिकों को पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से गन्ना सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने किसानों के लिए संचालित विभागीय योजनाओं का सत्यापन किया तथा योजनाओं से लाभान्वित किसानों से फीडबैक प्राप्त किया।
सत्यापन के दौरान किसानों ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर संतोष व्यक्त किया। अधिकारियों ने किसानों से आगामी पेराई सत्र में अधिक से अधिक गन्ना आपूर्ति करने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा, “गन्ना सर्वेक्षण कार्य को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जा रहा है। विभाग किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा आगामी पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति बढ़ाने के लिए किसानों का सहयोग अपेक्षित है।”
निरीक्षण के दौरान गन्ना विकास निरीक्षक राकेश कुमार, गन्ना विकास निरीक्षक एवं प्रचार अधिकारी वीरेंद्र कुमार मौर्य, गन्ना पर्यवेक्षक राजेश कुमार, सोमपाल सिंह तथा बहादुर सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित

About The Author