लियाकत कुरैशी
रुड़की, 5 जून 2026।
हेमकुंड एक्सप्रेस से जम्मू से ऋषिकेश की यात्रा कर रही 90 वर्षीय वृद्ध महिला ज्ञानोदय देवी पत्नी सर्वेश किशन चंद्र, निवासी राजपुरा, सांबा (जम्मू-कश्मीर) अपने परिवार से बिछड़कर रेलवे स्टेशन पर छूट गईं। वृद्धावस्था के कारण महिला काफी परेशान और असहाय स्थिति में थीं।
मामले की जानकारी मिलते ही जीआरपी रुड़की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत और सूझबूझ के साथ महिला के परिजनों का पता लगाया तथा उनसे संपर्क स्थापित किया। इसके बाद महिला को सुरक्षित रूप से उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
अपनी बुजुर्ग सदस्य को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और जीआरपी पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य में जीआरपी रुड़की पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है।
इस अभियान में शामिल पुलिस टीम के सदस्य:
अपर उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र उनियाल
कांस्टेबल जितेंद्र कुमार
कांस्टेबल चंद किरण
कांस्टेबल जाहुल हसन मिर्जा
कांस्टेबल सनी कुमार धुरंधर
महिला कांस्टेबल ममता
कांस्टेबल आशीष कुमार
होमगार्ड सुधीर कुमार
होमगार्ड आदेश कुमार
जीआरपी रुड़की द्वारा की गई इस संवेदनशील और मानवीय पहल ने पुलिस की जनसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं