झबरेड़ा। कोतवाली झबरेड़ा क्षेत्र की लखनौता चौकी के प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ओवरलोड वाहनों, तेज गति से वाहन चलाने वालों तथा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों की जांच की।
चेकिंग के दौरान कई ओवरलोड वाहनों के चालान किए गए, जबकि कुछ वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वहीं, बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सीख दी गई।
इस अवसर पर लखनौता चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने सभी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने वाहनों को निर्धारित गति सीमा में चलाएं, ओवरलोडिंग से बचें तथा यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोका जा सके।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा
मेरठ की दिल दहला देने वाली घटना: मां का हाथ पकड़कर निकला था मासूम… उसे क्या पता था कि वही हाथ उसे मौत के हवाले कर देगा, प्रेमी ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार, मां पर नाले में फेंकने का आरोप
कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 63 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, कई कारोबारियों को नोटिस*