झबरेड़ा, हरिद्वार। झबरेड़ा पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई 5 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनमें एक बाइक झबरेड़ा थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी।
पुलिस के अनुसार, 15 जून 2026 को सालियर निवासी अबुजर पुत्र तुजम्मिल ने थाना झबरेड़ा में अपनी मोटरसाइकिल संख्या UA08G0611 चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक योगेश कुमार सहित पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा संदिग्धों की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान 16 जून 2026 को इकबालपुर-कुंजा रोड स्थित ग्राम सुनहेटी गेट के पास चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने रवि पुत्र राजा निवासी ननहैड़ा अनंतपुर, थाना भगवानपुर तथा एक विधि विवादित किशोर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 5 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। बरामद वाहनों में हीरो होंडा और हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पुलिस द्वारा बरामद वाहनों के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
बरामदगी
चोरी की हीरो होंडा मोटरसाइकिल संख्या UA08G0611
हीरो स्प्लेंडर प्लस (बिना नंबर प्लेट)
हीरो स्प्लेंडर प्लस संख्या UK17AB 6336
हीरो स्प्लेंडर प्लस (कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र से संबंधित)
हीरो होंडा मोटरसाइकिल संख्या UP12N 0764
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह
उपनिरीक्षक योगेश कुमार
अपर उपनिरीक्षक गिरीश सिंह
हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह
कांस्टेबल नसीबुद्दीन
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

More Stories
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा
मेरठ की दिल दहला देने वाली घटना: मां का हाथ पकड़कर निकला था मासूम… उसे क्या पता था कि वही हाथ उसे मौत के हवाले कर देगा, प्रेमी ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार, मां पर नाले में फेंकने का आरोप
कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 63 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, कई कारोबारियों को नोटिस*