Tahelka news

www.tahelkanews.com

सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, परिजनों के साथ सैकड़ो ग्रामीण पुलिस चौकी में हुए एकत्र

Spread the love

झबरेड़ा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय शीशराम निवासी नगला कुबड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शीशराम मजदूरी कर अपने घर वापस लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, जैसे ही शीशराम देवपुर के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से आ रही सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शीशराम को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और सैकड़ों ग्रामीण इकबालपुर चौकी पहुंचे तथा पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। वहीं परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।। मामले का निपटारा करने के लिए विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए विभिन्न पार्टियों के नेता मौके पर मौजूद रहे और कुछ विधायकों के फोन कोतवाली पभारी के पास भी आने की चर्चा होती रही

About The Author

You may have missed