रुड़की: महानगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
काशीपुरी में आयोजित पार्टी की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई, भ्रष्टाचार और आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता प्रभावित हो रही है।
बैठक में देहरादून में आयोजित होने वाले कांग्रेस के विशाल प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा की गई। चौधरी राजेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में देहरादून पहुंचकर प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की।
इस दौरान पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और देहरादून में होने वाले घेराव कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं।
बैठक में हाजी राव शेर मोहम्मद, सुभाष सैनी, जयकुमार शर्मा, मदनपाल भडाना, हेमेंद्र चौधरी, हाजी नौशाद अली, कलीम खान, मोहम्मद रिजवान, सुभाष शर्मा, विकास कुमार त्यागी, नितिन सैनी, भानु प्रताप, तबरेज आलम, राजीव शास्त्री, एम.एन. सक्सेना, सलमान खान, मोहित त्यागी, रामगोपाल, उम्मीद गाजी, ओमवीर सिंह, भूषण त्यागी, मोहम्मद मोहसिन, दीपक वर्मा, वैभव सैनी, हिमांशु चौधरी, मेलाराम प्रजापति, जसबीर सिंह और पूर्व पार्षद संजय गुड्डू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा 31 अगस्त को
अनुकृति गौसाई रावत को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर सभी शर्मा ने दी शुभकामनाएँ
झबरेड़ा में फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव अभियान, चेयरमैन किरण चौधरी ने संभाली कमान