लियाकत कुरैशी
3,जुलाई 2026
रुड़की,,हरिद्वार जिले में उत्तराखंड शासन द्वारा आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा जुलाई 2026’ कार्यक्रम का आयोजन 4 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉक एवं जनपद मुख्यालयों पर शिविर लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा को बढ़ावा, स्वास्थ्य सेवाएं, आवास एवं विकास तथा रोजगार के अवसर जैसी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिला प्रशासन हरिद्वार ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

More Stories
झबरेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी के सख्त निर्देश पर ,, बरसात से पहले 33 बड़े नालों की सफाई का कार्य हुआ पूर्ण
आधुनिक तकनीक से गन्ना खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसान संगोष्ठी में दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी
कलियर की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, 100 से अधिक मतदाताओं के पिता का नाम एक जैसा होने पर उठे सवाल