लियाकत कुरैशी
3,जुलाई 2026
रुड़की,,हरिद्वार जिले में उत्तराखंड शासन द्वारा आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा जुलाई 2026’ कार्यक्रम का आयोजन 4 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉक एवं जनपद मुख्यालयों पर शिविर लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा को बढ़ावा, स्वास्थ्य सेवाएं, आवास एवं विकास तथा रोजगार के अवसर जैसी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिला प्रशासन हरिद्वार ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

More Stories
झबरेड़ा में फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव अभियान, चेयरमैन किरण चौधरी ने संभाली कमान
किसान हितों की महत्वपूर्ण मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता सुशील त्यागी
पार्टी के फैसले पर खरा उतरूंगा, झबरेड़ा विधानसभा सीट पर मजबूती से लड़ूंगा चुनाव: अरविंद प्रधान