Tahelka news

www.tahelkanews.com

देहरादून में राहुल गांधी की जनसभा को सफल बनाने के लिए झबरेड़ा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पेपर लीक से बर्बाद हो रहा युवाओं का भविष्य, भाजपा दे जवाब,, डॉ. गौरव चौधरी

Spread the love

लियाकत कुरैशी

झबरेड़ा। आगामी 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित होने वाली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जनसभा को सफल बनाने के उद्देश्य से झबरेड़ा में स्थानीय विधायक वीरेंद्र जाति के नेतृत्व में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस,डॉ गौरव चौधरी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक वीरेंद्र जाति ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं कठिन मेहनत और लंबे समय तक तैयारी कर परीक्षाएं देते हैं, लेकिन बाद में पेपर लीक होने की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक बताते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री एवं ओबीसी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गौरव चौधरी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश के युवाओं का भविष्य लगातार संकट में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की थी, लेकिन सरकार ने युवाओं की आवाज को अनदेखा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है और कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
डॉ. गौरव चौधरी ने कहा कि छात्र-छात्राओं और युवाओं में भाजपा सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है, जिसका जवाब जनता आगामी चुनावों में देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं के अधिकारों और बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम में मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन और कलियर विधायक फुरकान अहमद ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हुई है। उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि आम जनता आज खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।
विधायक वीरेंद्र जाति ने बताया कि मंगलौर, झबरेड़ा, भगवानपुर, हरिद्वार, लक्सर, खानपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता 17 जुलाई को देहरादून पहुंचकर राहुल गांधी की जनसभा में भाग लेंगे। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि तौकीर आलम, राव रिजवान, अनस अंसारी, गोल्डी, मानसिंह खालसा, मुकेश पाटिल, प्रमोद कुमार, सभासद सलमान, सभासद सत्तार, मोमीन गुलफाम सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed