रुड़की,, हरिद्वार की रुड़की रेंज में पड़ने वाली धनौरी बीट से खैर वृक्षो को अवैध रूप से काटने वाले दो आरोपियों को वन विभाग की टीम गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना राशिद उर्फ भूरा पुत्र निवासी बुढ़ाहेडी, गुलशेर निवाशी सहारनपुर,बताया।
खैर वृक्षों का अवैध रूप से कटान करने वाले आरोपियों पर करवाई होने की सूचना मिलते ही अन्य वन माफिया में हड़कंप मच गया।मामले में लिप्त फरार आरोपियों की तलाश वन विभाग की टीम बड़ी सरगर्मी से कर रही हे। रुड़की रेंजर का कहना है कि फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा।
दोनों आरोपियों के खिलाफ वन विभाग ने संबंधित धराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश कर दिया गया जहां स उन्हें जेल भेज दिया गया। रुड़की रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि विभाग द्वारा मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
वन विभाग के अनुसार, सूचना मिलने के बाद हरिहर वन प्रभाग के अधिकारियों ने गंभीरता से जांच प्रारंभ की। लगातार सूचना संकलन, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विशेष टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी, जिसके परिणामस्वरूप दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। विभाग का कहना है कि अवैध रूप से कटान करने वाले और तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा पूरे मामले की गहन जांच जारी है।
कार्रवाई करने वाली टीम वन विभाग की टीम
वन विभाक के वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) शैलेन्द्र सिंह नेगी,
के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में वन दरोगा इन्द्र सिंह, वन दरोगा सोनिया शर्मा, वन रक्षक रिंकू सिंह, वन रक्षक पी. डी. ओझा, वन आरक्षी इकरार अली, वन आरक्षी योगेश कुमार, वन आरक्षी उमेश कुमार ओझा, , वाहन चालक हरिराज नेगी प्रदीप कुमार उपाध्याय शामिल रहे।
रेंजर ने क्या कहा..
रुड़की रेंज के वन क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने कहा,
” कि अवैध रूप से पेड़ों का पातन करना एक गंभीर अपराध है। हमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वन्यजीवों के संरक्षण के लिए विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। आम नागरिकों से अपील है कि यदि कहीं भी वन्यजीवों के शिकार, अवैध परिवहन या तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल वन विभाग या निकटतम वन अधिकारी को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।”
जनता से अपील
हरिहर वन प्रभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि आरक्षित एवं संरक्षित वन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के,अवैध रूप से पेड़ों का कटान, अवैध शिकार, वन्यजीव तस्करी अथवा वन अपराध की जानकारी तत्काल वन विभाग को दें। भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 तथा भारतीय वन अधिनियम, 1927 के तहत ऐसे अपराधों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
हरेला पर्व के शुभ अवसर पर ग्राम प्रधान चौधरी कुलबीर सिंह ने लगाए घर आंगन में हरे-भरे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हरेला पर्व पर स्काई मैप कंपनी का हरित संदेश, अधिकारियों ने लगाए दर्जनों पौधे
देहरादून में राहुल गांधी की जनसभा को सफल बनाने के लिए झबरेड़ा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पेपर लीक से बर्बाद हो रहा युवाओं का भविष्य, भाजपा दे जवाब,, डॉ. गौरव चौधरी