Tahelka news

www.tahelkanews.com

हरेला पर्व पर स्काई मैप कंपनी का हरित संदेश, अधिकारियों ने लगाए दर्जनों पौधे

Spread the love

लियाकत कुरेशी

रुड़की,, उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर दत्ता इंडस्ट्रियल देवभूमि, बांदाखेड़ी परिसर में स्काई मैप कंपनी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिसर में विभिन्न स्थानों पर छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण से हुई, जिसके बाद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों की नियमित देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाने का संदेश दिया।
स्काई मैप कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी विनोद गुप्ता  ने कहा,
“हरेला पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। हमारी कंपनी भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।”

About The Author

You may have missed