लियाकत कुरैशी
झबरेड़ा, हरेला पर्व के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत मानपुर के ग्राम प्रधान चौधरी कुलबीर सिंह ने अपने घर-आंगन में विभिन्न प्रकार के हरे-भरे पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने परिवार एवं ग्रामीणों के साथ पौधरोपण किया और सभी क्षेत्रवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
प्रधान चौधरी कुलबीर सिंह ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, खेत, विद्यालय या सार्वजनिक स्थान पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हराभरा वातावरण मिल सके।
“हरेला पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने और पर्यावरण की रक्षा का संदेश देता है। मेरा सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएं और उनकी नियमित देखभाल करें। आइए, मिलकर अपने गांव, क्षेत्र और देश को हरा-भरा बनाने का संकल्प लें। आप सभी को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।”

More Stories
हरेला पर्व पर स्काई मैप कंपनी का हरित संदेश, अधिकारियों ने लगाए दर्जनों पौधे
देहरादून में राहुल गांधी की जनसभा को सफल बनाने के लिए झबरेड़ा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पेपर लीक से बर्बाद हो रहा युवाओं का भविष्य, भाजपा दे जवाब,, डॉ. गौरव चौधरी
खैरवृक्ष तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा, संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को दबोचा, फरार आरोपियों की तलाश जारी