झबरेड़ा ..कोटवाल आलमपुर निवासी जाहिद ठेकेदार पुत्र शहीद ने पुलिस चौकी लखनौता में तहरीर देकर बताया कि 02 अगस्त 2026 की रात अज्ञात लोगों ने उनके घर की दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार चोर पानी का मोटर, पंखे, चरखी का पीतल का सामान तथा अन्य लोहे का सामान अपने साथ ले गए।
तहरीर में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि चोरी की घटना में गांव के कुछ युवकों की संलिप्तता है। साथ ही आरोप है कि चोरी का सामान गांव के एक कबाड़ी को बेच दिया गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर चोरी का सामान बरामद कर वापस दिलाने की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं