देहरादून। भारत विकास परिषद, उत्तराखंड पश्चिम प्रांत की देहरादून जनपद की 10 शाखाओं की संयुक्त प्रवास बैठक आंगन रेस्टोरेंट, एश्ले हॉल में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, सदस्यता विस्तार, सेवा, संस्कार एवं महिला सहभागिता कार्यक्रमों को गति देने पर जोर दिया गया।
बैठक में बताया गया कि भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा 31 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। साथ ही समूह गान प्रतियोगिता, गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन, एनीमिया जांच शिविर, सर्वाइकल कैंसर जागरूकता, आत्मनिर्भर केंद्र एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविरों के आयोजन का आह्वान किया गया। बैठक में देवसंस्कृति शाखा, विकासनगर का पुनर्गठन भी किया गया। कार्यक्रम में 10 शाखाओं के 75 से अधिक दायित्वधारियों ने भाग लिया।
मुख्य वक्ता व पदाधिकारी:
डा. सत्येंद्र मित्तल, पवन गौतम, प्रमोद गर्ग, इंदु वार्ष्णेय, डॉ. लता शर्मा, डॉ. संगीता सिंह, निशा अग्रवाल, ललित पांडे, निखिल वर्मा, मनोज अग्रवाल, अनु गुप्ता, यश कश्यप, मनीषा सिंघल, संजय गर्ग।
उपस्थित दायित्वधारी:
तरुण अग्रवाल, डॉ. अर्जुन भारद्वाज, एडवोकेट प्रीति अग्रवाल, शोभा सिंह, डॉ. राजीव गोयल, कृष्ण कुमार अरोड़ा, एड. कुशल पाल सिंह, मोहित मित्तल, यश गर्ग, मनमोहन शर्मा, यामा शर्मा, कंचन गुनसोला, गोपाल गर्ग, डॉ. शैलेंद्र कौशिक, योगेश अग्रवाल, डॉ. एस.के. अग्रवाल, पीयूष निगम, अनिल गुप्ता, गरिमा वैश्य, विजयलक्ष्मी अग्रवाल, मधु राय, डॉ. वीरेंद्र पाल गुप्ता, अनीता कपूर, संजय अग्रवाल एवं दीपा बिष्ट।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल