Tahelka news

www.tahelkanews.com

धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*

Spread the love

प्रीति अग्रवाल (4 अगस्त)26

धनौरी। श्रावण कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से विकास मेडिकोज एवं शिवम हेल्थ केयर के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन गांव धनौरी में किया गया। कैंप में कांवड़ियों को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, प्राथमिक उपचार तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
मेडिकल कैंप में डॉ. बी.एस. राजपूत (B.A.M.S.) ने शिवभक्तों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। आयोजन को सफल बनाने में हेल्पलाइन मैनेजर अमित कश्यप सहित मोनू सैनी (मेडिकोज), शिवम सैनी (हेल्थ केयर), डॉ. राजू सैनी, अनुज सैनी (जनता मेडिकल), तेजवीर सैनी (अन्नपूर्णा टेंट हाउस), अंकुश गिरी (मेडिकल स्टोर), आशा सैनी (विकास मेडिकोज), सपना चौहान (पत्रकार एवं एमआर हेल्प लैब) का विशेष सहयोग रहा।
इसके अलावा समिति सदस्यों सूरज सैनी, वंश सैनी, कार्तिक लहरी, पुनीत सिंह, शुभम प्रजापति, आर्यन प्रजापति, उज्जवल शर्मा, आयुष सैनी, हिमांशु राणा, मयंक पुरी एवं मयंक प्रजापति सहित सभी सहयोगियों ने शिवभक्तों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई।
आयोजकों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। शिवभक्तों की सेवा को समर्पित यह मेडिकल कैंप क्षेत्र में सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

About The Author

You may have missed