प्रीति अग्रवाल
देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित मिस उत्तराखंड 2026 के तहत सोमवार को राजपुर रोड स्थित रेट्रो में मिस डांसिंग क्वीन और मिस कैटवॉक सब-कॉन्टेस्ट आयोजित किए गए। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रभावशाली प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
मिस डांसिंग क्वीन सब-कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों ने विभिन्न डांस प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, मिस कैटवॉक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रैंप पर अपने स्टाइल, ग्रेस, कॉन्फिडेंस और वॉकिंग स्किल्स का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने आयोजन में उत्साह और ग्लैमर का रंग भर दिया।
आयोजकों ने कहा कि मिस उत्तराखंड का मंच प्रतिभागियों को केवल सौंदर्य प्रदर्शन तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास, मंचीय प्रस्तुति और ओवरऑल पर्सनैलिटी को निखारने का अवसर भी प्रदान करता है। ग्रैंड फिनाले से पहले आयोजित किए जा रहे विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट प्रतिभागियों को अपनी अलग-अलग खूबियां सामने रखने का मंच दे रहे हैं।
सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों की विविध प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सब-कॉन्टेस्ट प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग के लिए रेट्रो फाइन डाइन के डायरेक्टर धनंजय गुप्ता का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर हिमानी रावत, अनन्या भंडारी, फैशन स्टाइलिस्ट प्रियादिति सिंधी, कोरियोग्राफर जैज, पुष्कर सोनी, प्रोडक्शन हेड राहुल छाबड़ा और राज कौशिक ने विशेष सहयोग किया।
प्रतियोगिता में रेट्रो फाइन डाइन की ऑनर लालिमा राज गुप्ता, रेनी केर, मिस कैटवॉक 2025 राधिका शर्मा और मिस उत्तराखंड फर्स्ट रनर-अप 2024 शिवांगी रावत ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

More Stories
मिशन 2027: भगवानपुर सीट पर भाजपा में सुशील पैंगोवाल का नाम सुर्खियों में, टिकट के लिए दावेदारों की बढ़ी हलचल
दिल्ली में उत्तराखंड ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक, राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का दिया संदेश. उत्तराखंड में ओबीसी समाज के हक और अधिकार की आवाज को हर स्तर पर करेंगे मजबूत— डॉ. गौरव चौधरी
एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित