झबरेड़ा..स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कर्मचारी जुल्फान अहमद को उनकी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के लिए सम्मानित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जुल्फान अहमद का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और ईमानदारी से ही संस्थान के कार्य बेहतर ढंग से संचालित होते हैं। उन्होंने जुल्फान अहमद के समर्पण की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस की भावना के अनुरूप सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।

More Stories
मिशन 2027: भगवानपुर सीट पर भाजपा में सुशील पैंगोवाल का नाम सुर्खियों में, टिकट के लिए दावेदारों की बढ़ी हलचल
दिल्ली में उत्तराखंड ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक, राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का दिया संदेश. उत्तराखंड में ओबीसी समाज के हक और अधिकार की आवाज को हर स्तर पर करेंगे मजबूत— डॉ. गौरव चौधरी
एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित