Tahelka news

www.tahelkanews.com

एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Spread the love

 

लियाकत कुरैशी
देहरादून, 18 अगस्त 2026। भारत विकास परिषद्, समर्पण शाखा देहरादून की ओर से आदित्य दून शायर सोसायटी, साईं लोक, देहरादून में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत एनीमिया एवं ब्लड शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं के हीमोग्लोबिन और ब्लड शुगर की जांच कर आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रेनू शर्मा ने कहा कि “सशक्त नारी, सशक्त समाज” की पहचान तभी संभव है, जब महिलाएं मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें। उन्होंने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
उत्तराखंड पश्चिम प्रांत के प्रांतीय महासचिव संजय गर्ग ने बताया कि भारत विकास परिषद् की देशभर में लगभग 1600 शाखाओं के माध्यम से एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर हीमोग्लोबिन एवं ब्लड शुगर की जांच की जा रही है। जांच में जिन महिलाओं का हीमोग्लोबिन कम पाया जाएगा, उनके लिए आवश्यक दवाइयों एवं पोषण की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
आदित्य दून शायर सोसायटी के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक संजीव गुप्ता ने कहा कि घरों तथा असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाएं आर्थिक तंगी और काम के अत्यधिक बोझ के कारण अक्सर अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा करती हैं। इससे उनमें रक्ताल्पता की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिसका असर उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान हीमोग्लोबिन की कमी मां और शिशु दोनों के लिए गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकती है।
समर्पण शाखा के संगठन सचिव यश गर्ग ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग के लिए दून शायर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, सचिव राकेश बहुगुणा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, कार्यकारिणी सदस्य ललित गोस्वामी,  वंदना नारंग एवं श्रीमती अलका शर्मा का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी सहयोग की अपील की।
शिविर का संचालन करते हुए सचिव राजेश ध्यानी ने देहरादून जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके निस्वार्थ प्रयासों, मार्गदर्शन एवं सहयोग से इस सेवा कार्य को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सका।
इस अवसर पर शाखा के उपाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश, सुबोध मलिक, संयोजक संस्कार मनमोहन शर्मा, संयोजक संपर्क मनीष गुप्ता, दिनेश भटनागर, नितिन चौहान, योग गुरु चांदना, आर.पी. रंगा, अनिल कुमार, जागेश्वर, चंद्रभान, श्रीमती अनुराधा गर्ग, श्रीमती मीनाक्षी गर्ग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed