नई दिल्ली। इंदिरा भवन, दिल्ली में उत्तराखंड ओबीसी प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष (ओबीसी) श्री अनिल जयहिंद के साथ उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गौरव चौधरी ने सहभागिता करते हुए ओबीसी समाज के अधिकारों, प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की



वहीं उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गौरव चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड में ओबीसी समाज लंबे समय से अपने हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ओबीसी समाज की समस्याओं को हर स्तर पर उठाया जाएगा और उनके अधिकारों, सम्मान तथा राजनीतिक एवं सामाजिक प्रतिनिधित्व के लिए मजबूती से आवाज बुलंद की जाएगी।
डॉ. चौधरी ने कहा कि इंदिरा भवन में हुई यह बैठक उत्तराखंड के ओबीसी समाज को संगठित करने और उनके मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि संगठन गांव से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक ओबीसी समाज की आवाज को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेगा।
बैठक में उत्तराखंड के ओबीसी समाज से जुड़े विभिन्न प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

More Stories
मिशन 2027: भगवानपुर सीट पर भाजपा में सुशील पैंगोवाल का नाम सुर्खियों में, टिकट के लिए दावेदारों की बढ़ी हलचल
एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
स्वतंत्रता दिवस पर वरिष्ठ कर्मचारी जुल्फान अहमद सम्मानित.. निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने दिया प्रशस्ति पत्र