लियाकत कुरैशी
झबरेड़ा। नगर पंचायत झबरेड़ा में जनस्वास्थ्य एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कस्बे के विभिन्न वार्डों और सार्वजनिक स्थलों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव एवं फॉगिंग अभियान चलाया गया। नगर पंचायत चेयरमैन किरण चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत मच्छरों एवं अन्य कीटों के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष रूप से फॉगिंग कराई गई।
इस दौरान नगर पंचायत की टीम ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया। साथ ही लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और पानी जमा न होने देने की अपील की गई।

चेयरमैन किरण चौधरी ने कहा, “नगर पंचायत की प्राथमिकता झबरेड़ा के नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है। बरसात के मौसम में मच्छरों और अन्य कीटों का प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है। इसी को देखते हुए विभिन्न वार्डों में फॉगिंग और कीटनाशक दवा के छिड़काव का अभियान चलाया जा रहा है। जनस्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर नगर पंचायत की ओर से आगे भी आवश्यक कदम लगातार उठाए जाएंगे।”
उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे घरों एवं आसपास पानी जमा न होने दें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालें और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में नगर पंचायत का सहयोग करें।

More Stories
किसान हितों की महत्वपूर्ण मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता सुशील त्यागी
पार्टी के फैसले पर खरा उतरूंगा, झबरेड़ा विधानसभा सीट पर मजबूती से लड़ूंगा चुनाव: अरविंद प्रधान
काशीपुर में विकास कार्यों की समीक्षा, शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर दिए निर्देश