झबरेड़ा। वरिष्ठ भाजपा नेत्री दीदी अनुकृति गौसाई रावत जी को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड का प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर भाजपा झबरेड़ा के महामंत्री एवं छात्र नेता पं० शोभी शर्मा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
पं० शोभी शर्मा ने कहा कि दीदी अनुकृति गौसाई रावत जी एक कर्मठ, समर्पित एवं लोकप्रिय भाजपा नेत्री हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदेश प्रवक्ता जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पार्टी के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि अनुकृति गौसाई रावत जी के अनुभव, ओजस्वी वक्तृत्व और संगठनात्मक क्षमता से भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड को और मजबूती मिलेगी। शर्मा ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी।
इस अवसर पर पं० शोभी शर्मा ने पुनः दीदी अनुकृति गौसाई रावत जी को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

More Stories
झबरेड़ा में फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव अभियान, चेयरमैन किरण चौधरी ने संभाली कमान
किसान हितों की महत्वपूर्ण मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता सुशील त्यागी
पार्टी के फैसले पर खरा उतरूंगा, झबरेड़ा विधानसभा सीट पर मजबूती से लड़ूंगा चुनाव: अरविंद प्रधान