Tahelka news

www.tahelkanews.com

10 घंटे में खुला ट्रैक्टर बैटरी चोरी का राज, बोलेरो पिकअप समेत शातिर चोर गिरफ्तार झबरेड़ा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चोरी की एक्साइड बैटरी बरामद; पूछताछ में आरोपी ने कबूली वारदात

Spread the love

झबरेड़ा, 1 सितंबर। झबरेड़ा कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर की बैटरी चोरी के मामले का महज 10 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक एक्साइड कंपनी की ट्रैक्टर बैटरी भी बरामद की है। झबरेड़ा पुलिस के अनुसार 31 अगस्त 2026 को आजाद सिंह पुत्र रकम सिंह, निवासी ग्राम हशयामपुर, कोतवाली झबरेड़ा, ने ट्रैक्टर की बैटरी चोरी होने के संबंध में तहरीर दी थी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह को सौंपी गई।
घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार निर्देश अनुसार टीम ने मैनुअल पुलिसिंग के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।
इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने मानकपुर-शिवपुर जाने वाले रास्ते पर कार्रवाई करते हुए आरोपी तालिब पुत्र जुल्फान, निवासी ग्राम उग्रराव, थाना गागलहेड़ी, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को बोलेरो पिकअप के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक एक्साइड कंपनी की ट्रैक्टर बैटरी बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने ही ट्रैक्टर की बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है
पुलिस टीम में शामिल
विजय सिंह — प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली झबरेड़ा
रविंद्र सिंह — उपनिरीक्षक
कानि. 559 — मुकेश तोमर
कानि. 1562 — सुरेंद्र चौहान
झबरेड़ा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का महज 10 घंटे में खुलासा हो गया।

About The Author