झबरेडा ..न्याय पंचायत खाताखेड़ी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवपुर मकनपुर में खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत विभिन्न खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं का आयोजन 2 एवं 3 सितंबर 2026 को किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रधानाध्यापक इक़बाल अहमद, अमीर आलम तथा नोडल अधिकारी मुकेश कुमारी ने किया। विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को शुक्रवार को मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक इक़बाल अहमद ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करती हैं।
खेल महाकुंभ-2026 की प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मौ. शुऐब सीआरपी, इज़हार अहमद, भूपेंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों एवं शिक्षकों में उत्साह का माहौल रहा।

More Stories
10 घंटे में खुला ट्रैक्टर बैटरी चोरी का राज, बोलेरो पिकअप समेत शातिर चोर गिरफ्तार झबरेड़ा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चोरी की एक्साइड बैटरी बरामद; पूछताछ में आरोपी ने कबूली वारदात
तेज रफ्तार बाइक ने ली युवक की जान, 22 लाख की Kawasaki Ninja बनी आखिरी सवारी देहरादून से गांव लौटते समय दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर ही मौत
भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा 31 अगस्त को