Tahelka news

www.tahelkanews.com

मिशन 2027: भगवानपुर में विकास के मुद्दों को लेकर सुशील पेगोवाल ने साधा संवाद,,

Spread the love

भगवानपुर। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भगवानपुर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में भाजपा से विधानसभा टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे सुशील पेगोवाल ने क्षेत्र के विकास और जनता की प्राथमिकताओं को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रगति केवल बड़े-बड़े वादों से नहीं, बल्कि सड़क, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, स्वच्छता और युवाओं के बेहतर अवसर जैसे जमीनी मुद्दों पर निरंतर काम और जनता से संवाद के माध्यम से सुनिश्चित की जा सकती है।
सुशील पेगोवाल ने कहा कि “मिशन 2027” केवल चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि क्षेत्र के बेहतर भविष्य की कल्पना और विकास की नई सोच के साथ आगे बढ़ने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को प्राथमिकता के आधार पर समझा जाए तथा उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं।
उन्होंने कहा कि भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की वास्तविक तस्वीर तभी बदलेगी, जब स्थानीय समस्याओं को केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि लगातार जनता के बीच रहकर समझा और उठाया जाए। क्षेत्र की सड़कों की स्थिति, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, स्वच्छता और मूलभूत नागरिक सुविधाएं ऐसे विषय हैं जिन पर गंभीरता से काम किए जाने की आवश्यकता है।

जनता की आवाज बनेगी प्राथमिकता

सुशील पेगोवाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। क्षेत्र की विकास योजनाएं जनता की जरूरतों के अनुरूप हों, इसके लिए लगातार संवाद जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव और क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में लोगों से संवाद कर उनकी प्राथमिकताओं को समझना आवश्यक है।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि “आपके अनुसार भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहले किस मुद्दे पर ध्यान दिया जाना चाहिए?” जनता की राय को सामने लाने का उद्देश्य यही है कि क्षेत्र के वास्तविक मुद्दों को प्राथमिकता के साथ समझा जा सके और विकास की दिशा तय की जा सके।

 

About The Author