Tahelka news

www.tahelkanews.com

भारत विकास परिषद लगाएगा तीन दिवसीय कृत्रिम अंग विकलांग  शिविर, 3 से 5 अक्टूबर तक होगा आयोजन,,रजिशटरेशन के लिए दीये गये नम्बर पर संपर्क करे..या स्कैन करे

Spread the love

रुड़की। भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा रुड़की की ओर से जरूरतमंद दिव्यांगजनों की सहायता के लिए तीन दिवसीय कृत्रिम अंग विकलांग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2026 तक होटल सचिन इंटरनेशनल, निकट ईदगाह चौक, काशीपुरी, रुड़की में आयोजित होगा।


शिविर में जरूरतमंदों के नाप के अनुसार चलित कृत्रिम हाथ, बांह, पांव, टांग आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा आवश्यकता के अनुसार व्हील चेयर भी प्रदान की जाएगी। दिव्यांग पहचान पत्र के आधार पर पात्र लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। शिविर में बाहर से आने वाले लाभार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी निशुल्क रखी गई है।
भारत विकास परिषद की ओर से बताया गया कि शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें अधिक आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना है।
निधि शांडिल्य ने कहा कि जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक सहायता पहुंचाना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण कई लोगों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता ला सकते हैं। उन्होंने पात्र लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की।
शिविर के लिए पंजीकरण एवं जानकारी हेतु आशा चंद्रा (9319967882), शालिनी जैन (9760124424), वीणा जैन (9997752159) और निधि शांडिल्य (9760325788) से संपर्क किया जा सकता है। पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।

About The Author