Tahelka news

www.tahelkanews.com

रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा

Spread the love

रुड़की के होटल सेंट्रल में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड हरिद्वार की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वामी यतीश्वरानंद, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सहकारिता क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बिजेन्दर चौधरी

समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सुशील राठी सहित संचालक मंडल के सदस्यों का फूल-मालाओं और शुभकामनाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने नई प्रबंध समिति को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ जिम्मेदारी सौंपी है,

जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष सुशील राठी

उस विश्वास पर खरा उतरना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने साफ कहा कि सहकारी बैंक सीधे किसानों और ग्रामीणों से जुड़ा है, इसलिए पारदर्शिता, ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ काम करते हुए किसानों के हित और बैंक के विकास को प्राथमिकता देनी होगी। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने भी नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए बैंक और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सहकारी समितियों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नई प्रबंध समिति से बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार किरण चौधरी,चौधरी कुलबीर सिंह झबरेड़ा,पूर्व चेयरमैन मानवेंद्र,रुड़की महापौर प्रतिनिधि,ललित मोहन अग्रवाल,सुभाष नम्बरदार,प्रधान कुलवीर मानकपुर,मनोज प्रधान बासवाखेड़ी,

About The Author

You may have missed