समद कुरैशी,,,
झबरेड़ा। विधानसभा झबरेड़ा स्थित संजीवनी मेडिकल कॉलेज में देवभूमि पत्रकार यूनियन (रजि.) उत्तराखण्ड के तत्वावधान में एक गरिमामयी सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं झबरेड़ा विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान पत्रकारिता के वर्तमान परिदृश्य, सामाजिक सरोकारों में मीडिया की भूमिका तथा पत्रकारों के हितों और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने युवा नेतृत्व की भूमिका पर अपनी बात रखते हुए कहा कि समाज में शिक्षित और योग्य युवाओं की भागीदारी बढ़ना आवश्यक है।

सुभाष नंबरदार बोले—
सेमिनार में किसान एवं वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष नंबरदार ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने डॉ. हर्ष कुमार दौलत को लेकर कहा कि “झबरेड़ा में हर्ष कुमार दौलत जैसे पढ़े-लिखे और होनहार युवा नेता की जरूरत है। यदि इन्हें टिकट मिलता है तो चुनाव में इनकी जीत पक्की है।” ये मेरा राजनीति आकलन हैं
पत्रकारों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की सहभागिता
कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों के साथ सामाजिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। सेमिनार के माध्यम से पत्रकारिता की जिम्मेदारियों, जनहित के मुद्दों और पत्रकारों के अधिकारों पर संवाद का अवसर मिला।
सेमिनार में किसान एवं वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष नंबरदार ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने डॉ. हर्ष कुमार दौलत को लेकर कहा कि “झबरेड़ा में हर्ष कुमार दौलत जैसे पढ़े-लिखे और होनहार युवा नेता की जरूरत है। यदि इन्हें टिकट मिलता है तो चुनाव में इनकी जीत पक्की है।”
पत्रकारों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की सहभागिता
कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों के साथ सामाजिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। सेमिनार के माध्यम से पत्रकारिता की जिम्मेदारियों, जनहित के मुद्दों और पत्रकारों के अधिकारों पर संवाद का अवसर मिला।

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं