Tahelka news

www.tahelkanews.com

झबरेड़ा विधानसभा में भाजपा टिकट की दावेदारी तेज, अमीलाल वाल्मीकि भी दौड़ में शामिल; आधा दर्जन से अधिक दावेदार मैदान में!

Spread the love

पुराने भाजपा कार्यकर्ता अमीलाल वाल्मीकि ने टिकट को लेकर जताई मजबूत दावेदारी, पार्टी के प्रति निष्ठा और संगठन में किए गए कार्यों को बताया अपनी ताकत।

झबरेड़ा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के टिकट की दावेदारी लगातार तेज होती जा रही है। भाजपा से टिकट पाने के लिए आधा दर्जन से अधिक नेता अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के पुराने कार्यकर्ता अमीलाल वाल्मीकि का नाम भी चर्चा में आने लगा है। अमीलाल वाल्मीकि लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं।

अमीलाल वाल्मीकि ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का पुराना और समर्पित कार्यकर्ता हूं। मैंने हमेशा पार्टी की विचारधारा को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को मजबूत करने का काम किया है। पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास किया है।

उन्होंने आगे कहा कि झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को और अधिक मजबूत करना मेरी प्राथमिकता है। यदि पार्टी नेतृत्व और शीर्ष संगठन मुझ पर विश्वास जताते हुए टिकट देने का निर्णय करता है तो मैं पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरूंगा। क्षेत्र की जनता के बीच जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाऊंगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है। टिकट का फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करता है और नेतृत्व का हर निर्णय मेरे लिए सर्वोपरि होगा। मेरा उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि झबरेड़ा विधानसभा में भाजपा को मजबूत करना और जनता की सेवा करना है।

फिलहाल झबरेड़ा विधानसभा में भाजपा टिकट को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व किस दावेदार पर अपना भरोसा जताता है।

About The Author

You may have missed