लियाक़त कुरेश
झबरेड़ा:- मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गांव देहात में दैनिक मजदूरी करके अपना व अपने बच्चों का पेट भरने वाले मजदूरों पर खाने के लाले पड़ते दिखाई दे रहे हैं कोरोना वायरस जैसी संक्रमित बीमारी से निबटने के लिए सरकार तो हर कदम फूंक फूंक कर उठा रही है तथा पुलिस प्रशासन शासन मुस्तैद दिखाई दे रहा है लेकिन जागरूक करने के लिये गांव में पहुंचे मीडिया कर्मियों ने कुछ ग्रामीणों तथा मजदूरों से बात की तो उन्होंने कहा कि हम दैनिक मजदूरी करके अपने बच्चों पेट भरने वाले मजदूर है ऐसे हालात में हम कहाँ जाएं विधानसभा झबरेड़ा क्षेत्र के भक्तोंवाली गांव में अधिकतर दैनिक मजदूर अपना पेट पालते हैं मंगलौर के पास लैहबोली ग्रामीणों को मीडिया जागरूक करने के लिए गई तो वहां पर एक गरीब परिवार की मीडिया ने कुछ मदद की ग्रामीण मजदूरों का कहना है कि ऐसी स्थिति में विधानसभा मैं ना बैठकर विधायकों को अपने स्तर से गरीब ,असह्य ,मजदूर के लिए अनाज दाने की व्यवस्था करनी चाहिए तथा समय-समय पर एकाद डॉक्टर को ले जाकर चिकित्सा की सुविधा करनी चाहिए उन्होंने कहा की हम विधायकों को इसलिए चुनकर भेजते हैं ताकि वे संकट की घड़ी में मजदूरों के साथ खड़े हो सके उन्होंने कहा कि जागरूक करना और मदद करना सिर्फ पुलिस प्रशासन का ही कार्य नहीं है बल्कि विधायकों को भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए

More Stories
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने भरी हुंकार, कहा- हमारे बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही पर डीएम सख्त, विभागों से मांगी कार्यवाही रिपोर्ट
ग्राम लिब्बरहेड़ी में जैविक एवं प्राकृतिक खेती संगोष्ठी आयोजित, करतार सिंह बढ़ाना ने किसानों को किया जागरूक