Tahelka news

www.tahelkanews.com

गाय माता का सम्मान करना हर एक इंसान का धर्म कर्तव्य –मृत गाय को सम्मान के साथ दफनाए:- इमरान अंसारी

लियाक़त कुरैशी

सहारनपुर:- भारतीये स्टार समाचार के सह संपादक व अखिल भारतीय गौरक्षक महासंघ के मंडल अध्यक्ष चौधरी इमरान अंसारी गौ माता से बहुत ही प्रेम करते हैं उनका कहना है कि गौ माता सभी पशुओं में एक बहुत भोला दुधारू पशु है उनका कहना है कि गौ माता का दूध बच्चे से लेकर बड़े तक पीने के लिए बड़ा लाभदायक होता है उन्होंने यह भी बताया की एक हदीस में आया है आखिरी पैगंबर मोहम्मद (साहब) ने कहा गाय का दूध पिया करो येअनेकों जिस्मानी बीमारियों को खत्म करता है और मैदा को को ताकत देता है अखिल भारतीय गौ रक्षक महासंघ सूचना मिली थी कि एक गाय दिल्ली रोड़ व दूसरी दो गाय देहरादून चौक स्थित मृत पड़ी है। सूचना मिलते ही गौरक्षक महासंघ के मंडल अध्यक्ष चौधरी इमरान अंसारी अपने कार्यकर्ताओं सहित नगर निगम के सहयोग द्वारा गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और मृत अवस्था में पड़ी गाय को निगम की गाड़ी में ले जाकर दिल्ली रोड़ स्थित कब्रिस्तान में दफन किया।

बता दें कि गाये को दफनाने के लिए जो भी सामग्री लगती है जैसे नमक, कफन, केवड़ आदि उसका खर्चा इमरान अंसारी स्वयं अपने पास से करते हैं। यह सराहनीय कार्य कर वह मुस्लिम गौरक्षक होने का फर्ज बखूबी निभाते हैं। गौरतलब है कि नगर निगम सहारनपुर के सहयोग से मृत अवस्था में पड़ी गाय को निगम की गाड़ी में ले जाकर कब्रिस्तान में दफन करने का कार्य इमरान अंसारी काफी समय से कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त इमरान अंसारी गौ सेवा भी करते हैं। गौशालाओं में जाकर गायों को हरा चारा खिलाते हैं। इमरान अंसारी ने बताया कि वह गौ माता की सेवा करते रहेंगे और गाय माता इसी तरह सम्मान के साथ दफनाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य में उन्हें नगर निगम सहारनपुर का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मृत गाय की उन्हें जहां से भी सूचना मिलती है वह नगर निगम की गाड़ी लेकर वहां पहुंचते हैं और मृत गाय को ले जाकर सम्मान के साथ दफनाते हैं। इस मौके पर अखिल भारतीय गौरक्षक महासंघ के महामंत्री नफीस अंसारी, जिला उपाध्यक्ष अफजाल अहमद, जिला मीडिया प्रभारी बहार अहमद, समाजसेवी नाजिश, जेसीबी ड्राइवर शराफत, मौ. हसन, नूर मिस्त्री, अब्बास, गौरव, अनुज कुमार, सूर्यनागवंशी, ऋषिपाल, अंकित कुमार, फरमान, सचिन कुमार, अफजाल अहमद, उस्मान मंगुरी, मौ0 मुकीम, तन्सीर, अनूप डब्बू, दिलशाद आदि का भी सहयोग रहा!

%d bloggers like this: