लियाक़त कुरेशी
रुड़की:-विधायक के निजी सचिव ने रुड़की के पार्षद बेबी खन्ना पर झबरेड़ा विधायक को धमकी देने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के निजी सचिव जितेंद्र सैनी ने रुड़की कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि बीते रोज रुड़की के पार्षद बेबी खन्ना ने नगर निगम में झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल को खुल्लम-खुल्ला धमकी दी है और पार्षद द्वारा विधायक देशराज को अपमानजनक बातें भी कही गई है जितेंद्र सैनी ने तहरीर में पार्षद बेबी खन्ना पर झबरेड़ा विधायक को रुड़की में न घुसने की धमकी भी देने का आरोप लगाया झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के निजी सचिव ने तहरीर में यह भी बताया की झबरेड़ा विधायक अनुसूचित जाति के हैं इसलिए पार्षद बेबी खन्ना उन्हें अपमानित करने का प्रयास करता रहता है तथा पूर्व में भी उक्त पार्षद ने झबरेड़ा विधायक को सार्वजनिक रूप से जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया था।

More Stories
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा नगर का विकास.. किरण चौधरी
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा झबरेड़ा का विकास..किरण चौधरी