लियाक़त कुरेशी
रुड़की।उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नेहरु स्टेडियम में नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मेयर गौरव गोयल ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद देवभूमि उत्तराखंड राज्य का निर्माण भाजपा के शासन काल में हुआ।राज्य निर्माण के लिए दिए गए उत्तराखंड वासियों के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा और जो उत्तराखंडवासी राज्य निर्माण के आंदोलन में शहीद हुए उनके सपनों का उत्तराखंड बने उसके लिए हम सब की जिम्मेदारी है,कि हम इस पवित्र देवभूमि को देश का प्रथम उत्तम प्रदेश बनाने के लिए कार्य करें।
राज्य भय,भूख और भ्रष्टाचार से मुक्त हो तथा प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार के अवसर प्राप्त हों।उन्होंने कहा कि भाजपा विकास और तरक्की की राह में राज्य की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट के संचालन में हुए कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी रमेश जोशी व प्रेम सिंह रावत के अलावा नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में लगी नगर निगम की टीम को मेयर गौरव गोयल द्वारा सम्मानित किया गया,वह वार्डों के सभी पार्षदों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रशिक्षु आएएस नंदन कुमार,नगर आयुक्त नूपुर वर्मा,शायर अफजल मंगलौर आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल