लियाक़त कुरेशी
खानपुर:-नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर मे चल रहे ’’ स्वचछता एक्शन प्लान‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत चैथे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वंयसेवियों ने अभिगृहित ग्राम चन्दपुरी कलाॅ में स्वच्छता सर्वेक्षण कार्य किया।
प्रधानाचार्य डाॅ0 घनश्याम गुप्ता ने कहा कि खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) बनाना हमारे देश के लिए अभी एक कठिन लक्ष्य है क्योंकि यह एक तरह से सदियों पुरानी प्रथा है और इस वजह से लोगों के बीच जागरूकता फैलाना भी जरूरी है। कार्यक्रम अधिकारी बलराम गुप्ता ने बताया कि सर्वेक्षण के आधार पर ऐसे घरों की सूची जिनमें शौचालय या हेण्डपम्प नही हैं, खण्ड विकास अधिकारी खानपुर को सौंपी जायेगी। सर्वेक्षण कार्य टोली नायिकाओं अंजली, ममता, वंशिका, मिनाक्षी, अंशिका, सुनिता व पारूल के नेतृत्व में दीपा, मंजू, भावना, शालू, महिमा, नीलम, हिमाॅशु, शिवानी, ज्योति, खुशी, मुकेश, सचिन, विशाल, वितुल, टीनू, आदि ने किया। कमाण्डर का कार्य मोहित कुमार ने किया। इस अवसर पर ओमपाल सिंह, अंकित कुमार, पंकज कुमार, रोबिन, जोनी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहें।

More Stories
ग्राम लिब्बरहेड़ी में जैविक एवं प्राकृतिक खेती संगोष्ठी आयोजित, करतार सिंह बढ़ाना ने किसानों को किया जागरूक
नगर निगम,नगर पंचायतों,नगर पालिकाओं एवं खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से आयोजित होंगे जनकल्याणकारी शिविर
प्रवक्ता संवर्ग मुख्य परीक्षा 18 जून को, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, दायरे में एकत्र 5 व्यक्ति भी दिखाई दिए तो होगी सख्त कार्यवाही