दिनांक 25 नवम्बर 2020
लियाक़त कुरैशी
हरिद्वार। दिनांक 30 नवम्बर 2020 को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व है। इस स्नान पर्व के दौरान पूर्व वर्षो में देश के विभिन्न भागों यथा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों से लाखों की सख्ंया में श्रद्धालुगणों ंका हरिद्धार के विभिन्न गंगा घाटों में गंगा स्नान हेतु आवागमन होता हैं। वर्तमान में विभिन्न राज्यों में कोविड-19 के संक्रमण में काफी वृद्धि होे रही है। जनपद में कोविड-19 के संक्रमण की वृद्धि को रोकने तथा जन सुरक्षा एंव स्वास्थ्य के दृष्टि से भारी जन समुदाय को एक स्थान पर एकत्रित होने से रोका जाना आवश्यक प्रतीत हो रहा है।
उक्त को दृष्टिगत रखते हुये कोविड-19 एंव भारत सरकार द्धारा जारी गाइडलाईन्स, दिशा निर्देशांे के अनुरूप हरिद्धार में दिनांक 30.11.2020 को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व स्थगित किया जाता है। यदि कोई व्यक्ति उक्त आदेश का उल्लंघन करते हुये पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध महामारी अधिनियम 1897 (Epidemic disease Act 1897) व आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्राविधानो के अन्तर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जायगी।
यह जानकारी श्री सी0 रविशंकर, जिलाधिकारी, हरिद्धार ने दी है।
जिला सूचना अधिकारी
हरिद्वार।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल