लियाक़त कुरैशी
झबरेड़ा:-धनश्री एग्रो प्रोडक्ट शुगर मिल इकबालपुर में किसान का गन्ना कम कम तोलने पर अन्य किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया बाद में शुगर मिल उपाध्यक्ष के लिखित समझौते पर किसान शांत हुए।
किसान शमशाद गन्ने से भरे अपने वाहन को पहले ही किसी धर्म कांटे पर तोल कर लाया था लेकिन बाद में जैसे ही किसान ने गन्ना मिल के कांटे पर अपने वाहन को चढ़ाया तो वहां पर करीब ढाई कुंतल कम वजन पाया जिसे लेकर किसान आक्रोशित हो गए और मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया लेकिन मिल उपाध्यक्ष के लिखित समझौते के बाद की (आज के बाद ऐसी पुनरावृत्ति नही होगी) तब जाकर किसान शांत हुए और किसानों की मांग थी की तोल कांटो का कंट्रोल रूम गन्ना तोल केंद्र पर ही बने जिसे लेकर मिल उपाध्यक्ष पंकज गोयल ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए 
काटे के कंट्रोल रूम को शीघ्र गन्ना तुलाई केंद्र के पास ही बनाया जाए गन्नाा प्रबंधक ओमपाल सिंह तोमर का कहना है गन्ने की घटतोली ली जानबूझकर नहीं की गई बल्कि यह एक टेक्निकल फॉल्ट है जिसकी जांच कराकर शीघ्र ही तोल कांटे को ठीक कर दिया जाएगा उन्होंने बताया किसान के गन्ने का पूरा वजन हमने अपने रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया है आक्रोशित किसानों ने शुगर मिल में मौजूद सहायक गन्ना आयुक्त के खिलाफ उनके सामने ही मुर्दाबाद के नारे भी लगाए
किसानों का आरोप है कि सहायक गन्ना आयुक्त किसानों का सहयोग नहीं करते हैं और ना ही किसानों की समस्या का समाधान कराते हैं किसी बात को लेकर किसानों में आपसी कहा सुनी भी हुई–

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल