लियाकत कुरैशी
झबरेड़ा:-29 विधानसभा क्षेत्र झबरेडा से राजू सिंह विराटिया प्रत्याशी (आम आदमी पार्टी) ने कहा की वर्तमान भाजपा से झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल मुझे बताएं कि उन्होंने बीते अपने कार्यकाल में कोई मुख्य 5 काम ऐसे किए हैं जिनका लाभ झबरेड़ा क्षेत्र की जनता को मिला हो और झबरेड़ा की जनता उनसे खुश हो उन्होंने कहा की वर्तमान में भाजपा की डबल इंझन की सरकार चल रही है लेकिन डबल इंजन की सरकार ने राज्य तथा विधानसभा झबरेड़ा में कोई भी विकास नहीं किया झबरेड़ा विधायक देशराज सिर्फ और सिर्फ क्षेत्र वासियों को विकास के नाम पर गुमराह करने का काम कर रहे हैं
आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राजू सिंह बिराटिया ने कहा कि क्षेत्र और राज्य में दिल्ली की तरह भरपूर विकास करने के लिए तथा बिजली पानी मुफ्त लेने के लिए एवं राज्य से बेरोजगारी खत्म हो इस के लिए आम आदमी पार्टी को वोट करें जिससे राज्य में विकास की गंगा बहेगी राजू सिंह विराटिया ने कहा दिल्ली की तरह उत्तराखंड में भी जय भीम योजना का चलन होगा और बढ़ती बेरोजगारी पर लगाम लगेगा उन्होंने सभी झगड़ा क्षेत्र वासियों से अपील की है कि इस बार बुजुर्गों की पेंशन बढ़ोतरी के लिए तथा अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य के निर्माण के लिए आम आदमी पार्टी को वोट करें

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल